Uunchai Twitter Review : निर्देशक सूरज बड़जात्या (sooraj barjatya) की फिल्म ऊंचाई सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), बोमन ईरानी (Boman Irani), अनुपम खेर (Anupam Kher) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) जैसे दिग्गज स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में चार दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म से सूरज बड़जात्या सात साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्मों को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के गाने भी पिछले दिनों ट्रेडिंग लिस्ट में छाए हुए थे। फिल्म रिलीज होने से पहले इंडस्ट्री के लोगों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी।
uunchai poster
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में रितेश देशमुख, शहनाज गिल, दर्शन कुमार, वरुण शर्मा से लेकर कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। सेलेब्स इस फिल्म को देखकर काफी इमोशनल हुए गए थे। आज फिल्म रिलीज हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखने के प्लान बना रहे हैं, तो पहले एक नजर रिव्यूज पर डाल देते हैं।
यहां देखें फिल्म का ट्विटर रिव्यू
एक यूजर ने लिखा बहुत भावुक, एक शानदार फिल्म है। अमिताभ बच्चन बेस्ट हैं, सभी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
#Uunchai review 👍👍👍👍👍 t.co/3DLEmzqwzh
— ANI (@ANI) Nov 11, 2022
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म को बढ़िया बताया है। लोगों का कहना है कि हर किसी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। फिल्म की शानदार कहानी आपकी आंखें नम कर देगी। यूजर्स लोगों से फिल्म देखने की अपील कर रही है।
#UunchaiInCinemason11thNov @sureshjumani @vikasm12345 @twittdaddy25 @monika30121023 @SohamBoricha_AB… t.co/cMybJ8GL8p
— ANI (@ANI) Nov 10, 2022
सेलेब्स ने फिल्म को बताया शानदार
रितेश देखमुख ने ट्विटर पर लिखा, कल रात ऊंचाई देखी। सूरज जी एक असाधारण निर्देशक हैं दो दर्शकों के दिलों को छूना जानते हैं। उन्होंने इस फिल्म से साबत कर दिया है। बच्चन जी का अभिनय सबसे परे हैं और बोमन ईरानी, अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा, नीना जी सभी ने अच्छा काम किया है।
Saw #Uunchai last night. Quintessential Rajshree film. Sooraj ji is a phenomenal director who knows how to touch th… t.co/S3LBwTjsri
— ANI (@ANI) Nov 10, 2022
दर्शन कुमार ने लिखा, ऊंचाई प्यार, भावनाओं, जीवन, दोस्ती की एक रोलर कोस्टर राइ़ड है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और परिणीति चोपड़ा समेत पूरी स्टार कास्ट शानदार है। सूरज बड़जात्या का निर्देशन भी कमाल का है।
