Amitabh Bachchan और Abhishek Bachchan की सुरक्षा पर खतरा! गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी

Amitabh Bachchan-Abhishek Bachchan Get Death Threats: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर बड़ी कबर आ रही है। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

Amitabh Bachchan-Abhishek Bachchan Get Death Threats: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को कुछ ही दिनों पहले बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। लेकिन अब मामला दिन पर दिन और गंभीर होता जा रहा है। अब अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने जान से मारने की धमकी दी है। उसने सरेआम ये तक कहा कि जो दो गिरफ्तारियां हुई हैं, उनका कोई फायदा नहीं होगा। इतना ही नहीं, गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ बच्चन द्वारा बुलेटप्रूफ कांच के इस्तेमाल करने पर भी तंज कसा और कहा कि ये कांच भी नहीं बचा पाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैन्स को किया हैरान, इंटरनेट पर मची हलचल

Amitabh Bachchan और Abhishek Bachchan को मिली जान से मारने की धमकी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

गोल्डी ढिल्लों ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को धमकी दी। गोल्डी ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में पंजाबी भाषा में लिखा कि दिल्ली स्पेशल सेल ने विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किया है, लेकिन उन लोगों का इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। गोल्डी ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि 1984 दंगों के जिम्मेदार लोगों को कभी माफ नहीं किया जाएगा, भले ही वो किसी भी देश से हों या कहीं भी रहते हों। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Vvaan की सफलता के बाद Ekta Kapoor ने किया सीक्वल का ऐलान, सामने आई 'द वन 2' की पहली झलक

End of Feed