ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा ने जमकर की मस्ती, एक्ट्रेस ने अर्जुन की मारी कोहनी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 3, 2023, 08:17 AM IST

Arjun Kapoor and Malaika Arora Breakup: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें बीते कई हफ्तों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बीच अब एक ईवेंड में अर्जुन और मलाइका एक साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। मस्ती मजाक में मलाइका अर्जुन को कोहनी मारती हुई नजर आ रही हैं।

Arjun Kapoor and Malaika Arora Breakup: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरें बीते कई हफ्तों से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में अर्जुन का नाम एक्ट्रेस कुषा कपिला से भी जोड़ा गया है और दावा किया गया कि अर्जुन, मलाइका को छोड़कर कुषा के साथ रिलेशनशिप में आ गए हैं। इस बीच अब एक ईवेंड में अर्जुन और मलाइका एक साथ स्टेज शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। मस्ती मजाक में मलाइका अर्जुन को कोहनी मारती हुई नजर आ रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस ने इस वीडियो को देखने के बाद ब्रेकअप की खबरों को खारिज कर दिया है।

नहीं हुआ अर्जुन-मलाइका का ब्रेकअप?

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बीते काफी समय से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अर्जुन भी बीते दिनों एक सोलो वेकेशन पर नजर आए हैं। बस इसी वजह से खबर सामने आ रही थी कि अर्जुन और मलाइका एक दूसरे से अलग हो गए हैं।

End of Feed