आरजे महवश और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। ये रिपोर्टा दावा करती है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन वे हमेशा एक-दूसरे को दोस्त बताते हैं। हाल ही में महवश ने चहल के बारे में खुलकर बातें की है। आइए जानते है कि महवश ने क्या-क्या बोला है।
RJ Mahvash
जब उनसे पूछा गया कि वह चहल से कौन सी एक चीज लेना चाहेंगी, तो महवश ने जवाब दिया, "उनकी अच्छाई और उनका स्वभाव।" उन्होंने क्रिकेटर के स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा, "वह एक महान और सबसे ज्यादा देखभाल करने वाले व्यक्ति हैं। वह अपने लोगों के लिए बहुत उपलब्ध रहते हैं, इसलिए मैं उनका स्वभाव लेना चाहती हूं।"
चहल के लिए किया था पोस्ट
महवश ने आईपीएल मैच में सीएसके के खिलाफ पीबीकेएस की जीत के बाद चहल के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था-"अपने लोगों का हर मुश्किल समय में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए! हम सब यहां आपके लिए हैं चहल।" जिस पर चहल ने जवाब दिया, "आप लोग मेरी रीढ़ हैं! मुझे हमेशा ऊंचा खड़ा रखने के लिए धन्यवाद।"
कब शुरू हुए थे डेटिंग रूमर्स
दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें तब तेज हुई जब चहल को अपनी एक्स पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की अटकलों के बीच उन्हें एक महवश के साथ देखा गया था, जिसके बाद से दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच का लुत्फ उठाते हुए दोनों को एक साथ देखा गया था, जिसके बाद चर्चा और भी ज्यादा तेज हो गई थी।
