Abhishek Bachchan Appreciated Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में 5 फरवरी 2024 को अपना 48वां जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके साथ ही ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की खबरें भी बीते काफी समय से वायरल हो रही हैं। इस बीच हाल ही में दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ की है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन और अपने जन्मदिन को लेकर भी काफी कुछ कहा है। अभिषेक का साफ तौर पर यह मानना है कि ऐश्वर्या राय बच्चन एक बेहतरीन मां हैं और उन्होंने आराध्या बच्चन के जबरदस्त परवरिश की है।
Abhishek Bachchan Praises Aishwarya Rai Bachchan
यह भी पढ़ें- Esha Deol-Bharat Takhtani Divorce: ईशा देओल ने तोड़ी अपनी 12 साल की शादी, कहा 'हम सहमति से हुए अलग'...
अभिषेक का ये बयान अब सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद दोनों के तलाक की खबरें अब झूठी लग रही हैं। आइए अभिषेक बच्चन के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
अभिषेक ने की पत्नी की जमकर तारीफ
एक्टर अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के बारे में बात करते हुए टाइम्स नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा, '
'यह दिन आराध्या के लिए खास है। अगर संभव हो तो मैं अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करता हूं। लेकिन अगर मैं काम नहीं कर रहा हूं तो यह मेरे लिए अच्छा जन्मदिन नहीं होगा। आराध्या हमारी दुनिया है।'
वहीं ऐश्वर्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'वह एक शानदार मां हैं, आराध्या के लिए पूरा श्रेय ऐश्वर्या को जाता है। पिता बनने के बाद जीवन के प्रति मेरा नजरिया पूरी तरह से बदल गया है।'
