Nimrat Kaur की दसवीं देख फिदा हो गए थे Amitabh Bachchan, बिग बी ने बेटे की को-स्टार को भेजा था लेटर

Throwback when Big B Send Letter to Nimrat Kaur : अमिताभ बच्चन ने खुद निम्रत कौर के काम की सरहाना की थी, फिल्म दसवीं में उनके काम को लेकर बिग बी ने निम्रत को हाथों से लेटर लिखकर भेजा था, वहीं एक्ट्रेस ने भी बिग बी का शुक्रिया अदा किया था।

Throwback when Big B Send Letter to Nimrat Kaur : बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन( Amitabh Bachchan) अक्सर अपने कलाकारों और इंडस्ट्री के बाकि स्टार्स को उनके काम के लिए सरहाते नजर आते हैं। कभी सोशल मीडिया के जरिए तो कभी हाथों से पत्र लिखकर उन्हें देते हैं। हालांकि ऐसा बहुत कम होता है जिसे बिग बी हाथों से पत्र लिखकर भेजते हैं, बिग बी से मिली ऐसी तारीफ किसी के लिए भी मेडल से कम नहीं होती। ऐसा ही कुछ उन्होंने अभिषेक बच्चन( Abhishek Bachchan) की को-स्टार निम्रत कौर ( Nimrat Kaur) के साथ किया था, जिन्होंने फिल्म दसवीं में बेहतरीन परफॉरमेंस दिखाई थी।

Throwback when Big B Send Letter to Nimrat Kaur

बिग बी( Amitabh Bachchan) ने निम्रत कौर( Nimrat Kaur) को लेटेर भेजा था जिसमें अमिताभ ने माना कि उन्होंने निम्रत से ज़्यादा बातचीत नहीं की है। उन्होंने बताया कि उन्हें यशराज फ़िल्म्स (YRF) के एक कार्यक्रम में निम्रत से मुलाकात याद है और उन्होंने एक विज्ञापन के लिए उनकी तारीफ की थी जिसमें वह नजर आई थीं। हालाँकि, बिग बी ने यह भी कहा कि वह दसवीं में उनके काम से काफ़ी प्रभावित हुए थे।

End of Feed