Ameesha Patel on Batwara 1947: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह बनी है फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) का ट्रेलर। ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि फिल्म में प्रीति जिंटा का किरदार काफी हद तक 'गदर' (Gadar) की साकिना जैसा लग रहा है। ये कमेंट तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद लोगों की नजर इस बात पर टिक गई कि आखिर इस पूरे मामले पर अमीषा पटेल क्या कहेंगी। अब खुद अमीषा पटेल ने इस वायरल कमेंट पर अपना रिएक्शन देकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
अमीषा पटेल ने दिया ये बयान (Image Source: AI)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"मैंने अपनी आत्मा बेच दी...", सी-ग्रेड मूवीज करने पर छलका Susmita Mukherjee का दर्द
अमीषा पटेल ने दिया ये रिएक्शन
एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह अमीषा पटेल का अभी हाल ही में फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर दिया बयान है। अमीषा पटेल ने हाल ही में एक्स पर #AskAmy सेशन होस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। लेकिन एक बातचीत ने सोशल मीडिया यूजर्स का खास ध्यान खींचा। एक फैन ने अमीषा की गदर में साकिना वाली आइकॉनिक भूमिका से प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 वाले किरदार की तुलना कर दी। तुलना पर कोई रिएक्शन देने की बजाय अमीषा ने एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की सराहना और लिखा कि 'वो भी बहुत खूबसूरत है भाई। साकिना उनकी खैर मनाती है। तारा का ध्यान रखना जब तक वो अपनी जगह वापस नहीं आ जाता।'
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Love and War में हुई Deepika Padukone की एंट्री!! मेकर्स की गलती से हो गया खुलासा
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) में सनी देओल (Sunny Deol) और प्रीति जिंटा (Preity Zinta) लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने किया है, जबकि इसे आमिर खान (Aamir Khan) के प्रोडक्शन में बनाया गया है। ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
