Ameesha Patel on Gadar Vs Dhurandhar: साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर' में सनी देओल और अमीषा पटेल ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में तारा-सकीना के रोल में दोनों एक्टर्स को देखकर दर्शक भी काफी इम्प्रेस हुए थे। उस समय इस मूवी ने दुनिया भर में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हाल ही में अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सिनेमाघरों में 'गदर: एक प्रेम कथा' को देखने आई ऑडियंस की तुलना 'धुरंधर' से की गई है। दरअसल इसमें बताया गया है कि उस दौरान 'गदर' को देखने आए लोगों की भीड़ आज के समय में रिलीज हुई 'धुरंधर' से ज्यादा थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Gadar Cast Fees: 25 साल पहले सनी पाजी ने लिए थे करोड़ों रुपये, बाकी एक्टर्स को मिली थी इतने फीस)
अमीषा पटेल ने 'गदर' को लेकर कही ये बात (Pic Credit: Instagram)
'गदर' को लेकर था जबरदस्त क्रेज
अमीषा पटेल ने 14 जून को अपने एक्स पर वेब और AI सर्च के स्क्रीनशॉट शेयर किए। सर्च रिजल्ट में लिखा था, 'रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने थिएटर में लगभग 3.22 से 3.56 करोड़ (32.2 से 35.6 मिलियन) घरेलू दर्शक देखे, जिससे यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Day 3: कंगना रनौत स्टारर का हुआ बुरा हाल, कमाई देख चिंता में पड़े मेकर्स)
इस पोस्ट में यह भी बताया गया है कि 'धुरंधर 2' ने सभी भाषाओं में कुल 4.3 करोड़ से ज्यादा फुटफॉल्स पार किया था। सिर्फ हिंदी वर्जन ने 4 करोड़ फुटफॉल्स पार किए थे। फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज के समय भारत में 5.05 करोड़ (50.5 मिलियन) से ज्यादा थिएट्रिकल फुटफॉल्स दर्ज किए थे। वहीं 'गदर 2' ने भारत में अनुमानित 3.40 करोड़ से 3.50 करोड़ थिएट्रिकल फुटफॉल्स हासिल किए। इसका सीधा मतलब है यह कि लोगों के अंदर 2001 में 'गदर' को लेकर क्रेज 2025 की 'धुरंधर' से भी ज्यादा था।
आखिरी बार 'गदर 2' में नजर आई थीं अमीषा पटेल
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल को सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' में अहम रोल अदा करते हुए देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की कमाई पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'गदर 3' की घोषणा कर दी गई है, जिसे लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया है।
