Alpha: तय समय पर रिलीज नहीं होगी आलिया भट्ट की फिल्म, इतने महीने करना होगा इंतजार

Alia Bhatt's Alpha to Release on THIS Date: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर मूवी 'अल्फा' (Alpha) अब तय पर रिलीज नहीं हो रही है। आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' को अब मेकर्स ने 17 अप्रैल के दिन रिलीज करने का फैसला लिया है।

Alia Bhatt's Alpha to Release on THIS Date: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही स्पाई थ्रिलर मूवी 'अल्फा' (Alpha) का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में देने वाले हैं। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के इस जबरदस्त मुकाबले में आलिया और शरवरी की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखें को मिलने वाली है। यशराज फिल्म्स की इस बहुप्रतीक्षित एक्शन मूवी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह मूवी अब तय पर रिलीज नहीं होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे पुश कर दिया है।

Alia Bhatt's Alpha

Pic Credit: You Tube/Grab

अब इस दिन रिलीज होगी 'अल्फा'

वाईआरएफ से जुड़े स्पोक्सपर्सन ने बॉलीवुड हंगामा को बताया 'अल्फा' बेहद खास मूवी है। मेकर्स इस मूवी के जरिए दर्शकों को एक अलग थिएटर एक्सपीरियंस देना चाहते हैं। अब लग रहा है कि मेकर्स ने जो समय फिल्म 'अल्फा' के वीएफएक्स के लिए तय किया था वो काफी नहीं है। इस मूवी के वीएफएक्स में और समय लगेगा। मेकर्स 'अल्फा' दर्शकों के लिए एक ऐसी मूवी बनाने में लगे हुए हैं, जिसे हरकोई पसंद करे। इसलिए वो फिल्म को 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज करेंगे।

End of Feed