थिएटर्स में नहीं रिलीज होगी Alpha!! OTT रिलीज की प्लानिंग में मेकर्स

Alpha on OTT: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की नई एक्शन एंटरटेनर अल्फा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार यशराज बैनर इस मूवी को थिएटर्स में नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर लाने की प्लानिंग कर रहा है। आलिया भट्ट-शरवरी वाघ के लिए मेकर्स की इस प्लानिंग से झटका लग सकता है क्योंकि अब तक इसे थिएटर में ही लाने की प्लानिंग थी।

Alpha on OTT: यशराज बैनर के बिग बजट स्पाई यूनिवर्स पर खतरे के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। टाइगर 3 और वॉर 2 सिनेमाघरों में बुरी तरह से फ्लॉप हुई हैं, जिसके बाद अल्फा से हर किसी को उम्मीदें हैं, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दिखाई देंगे। मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग में पिछले लम्बे समय से हैं लेकिन अल्फा को लेकर जो खबर सामने आई है, वो परेशान करने वाली है। एक पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, यशराज बैनर ने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा को थिएटर्स में रिलीज नहीं करने का प्लान बनाया है। असल में मेकर्स को लगता है कि इस फिल्म को सीधे ओटीटी पर लाना चाहिए क्योंकि वही फायदे का सौदा है। (इसे भी पढ़ें: 'कृष 4' और 'डॉन 3' में हुई प्रियंका चोपड़ा की कास्टिंग !! एक्ट्रेस ने खुद सच्चाई से उठाया पर्दा)

Alpha

Image Source: TNN

सीधे OTT पर आएगी आलिया-बॉबी-शरवरी की अल्फा?

एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार, आदित्य चोपड़ा अपने बैनर के स्पाई यूनिवर्स की लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से परेशान हैं, जिस कारण वो अल्फा के लिए नई प्लानिंग कर रहे हैं। इस प्लानिंग के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा अल्फा को थिएटर्स की जगह सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। इससे अल्फा को अच्छी व्यूअरशिप के साथ-साथ जल्दी रिएक्शन मिलेंगे और नुकसान का खतरा थोड़ा कम रहेगा। (इसे भी पढ़ें: 'फिल्में समाज नहीं...' मर्दानी 3 पर मल्लिका प्रसाद का रिएक्शन, रानी मुखर्जी संग काम करने पर कही ये बात)

क्या आलिया भट्ट हैं आदित्य चोपड़ा की प्लानिंग से नाराज

अगर इनसाइडर्स की मानें तो आलिया भट्ट यशराज बैनर के इस फैसले से कुछ खास खुश नहीं हैं। असल में आलिया पहली दफा आउट-एन-आउट एक्शन एंटरटेनर में नजर आने वाली हैं, जिस कारण वो चाहती हैं कि उनकी मूवी सीधे थिएटर्स में रिलीज हो लेकिन यशराज बैनर जो फैसला लेना चाहता है वो उन्हें मंजूर नहीं है। क्योंकि यशराज बैनर अल्फा को प्रोड्यूस कर रहा है तो आलिया के पास उनका फैसला स्वीकार करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं है।

End of Feed