RCB के जीतते ही सातवें आसमान पर पहुंच गए अल्लू अर्जुन समेत ये सितारे, विराट कोहली पर लुटाया जमकर प्यार

Celebs who celebrated victory of RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल में पहली बार आईपीएल खिताब जीता। पंजाब किंग्स को फाइनल में आरसीबी ने 6 रन से हराया। विराट कोहली की टीम के जीतते ही सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के कई सितारों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाया है।

Celebs who celebrated victory of RCB: विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रच दिया है। आरसीबी ने 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए खिताब जीत लिया है। आरसीबी ने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। विराट की टीम के जीतते ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक पर लोग आरसीबी की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने भी विराट की टीम की जीत को सेलिब्रेट किया है। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन से लेकर रश्मिका मंदाना तक के नाम शामिल है।

rcb win

रणवीर सिंह

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है। साथ ही वो स्टार क्रिकेटर विराट कोहली को भी काफी पसंद करते है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह का ये पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

End of Feed