अगले साल तक पोस्टपोन हो जाएगी अल्लू अर्जुन की Pushpa 2? इस वजह से बीच में रुकी शूटिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 4, 2023, 10:08 AM IST

Allu Arjun Starrer Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस समय पुष्पा 2 अपने शूटिंग फेज में हैं। हालांकि अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए अब एक बुरी खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा 2 की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीच में ही रोक दी गई पुष्पा 2 की शूटिंग।
  • पुष्पा 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन हो सकती हैं।
  • मेकर्स अभी तक की शूटिंग से संतुष्ट नहीं हैं।

Allu Arjun Starrer Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस समय पुष्पा 2 अपने शूटिंग फेज में हैं। हालांकि अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए अब एक बुरी खबर सामने आ रही है, रिपोर्ट्स के अनुसार पुष्पा 2 की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि पुष्पा 2 के मेकर्स अभी तक की फिल्म की शूटिंग से संतुष्ट नहीं है। इस वजह से अब पुष्पा 2 की शूटिंग को बीच में ही रोक दिया गया है। इस वजह से अब फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टपोन करने की बात की जा रही है। इस बीच अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर पुष्पा 2 को देखने के लिए अब फैंस को और भी ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। फिल्म का पहला पार्ट यानी पुष्पा को देशभर में काफी पसंद किया गया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि पुष्पा 2 को अगले साल 2024 में ही रिलीज किया जाएगा।

Pushpa 2 Shooting Postponed

Pushpa 2 Shooting Postponed

फिल्म की कहानी से संतुष्ट नहीं हैं मेकर्स

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पुष्पा 2 के डायरेक्ट सुकुमार मूवी की कहानी से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने इसमें बदलाव करने की मांग की है। कुछ समय पहले ही फिल्म को ऑन फ्लोर ले जाया गया है। अभी शूटिंग का एक छोटा सा हिस्सा ही पूरा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पुष्पा 2 का टीजर जारी किया जा सकता है। फिल्हाल मेकर्स इसी पर काम कर रहे हैं।

End of Feed