Allu Arjun की फिल्म Pushpa 2 की टीम के साथ हुई सड़क दुर्घटना, कलाकारों से भरी बस का हुआ एक्सीडेंट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 1, 2023, 07:59 AM IST

Pushpa 2 Team Accident: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के क्रू मेंबर एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। दरअसल पुष्पा 2 की टीम एक बस से ट्रैवल कर रही थी, तब ही उसकी टक्कर एक दूसरी बस के साथ हो जाती है। जिसके बाद कई कलाकारों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क दुर्घटना का शिकार हुई पुष्पा 2 की टीम।
  • तेलंगाना में क्रू मेंबर्स की बस दुर्घटना का शिकार बनी है।
  • अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 इसी साल रिलीज हो सकती है।

Pushpa 2 Team Accident: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा के सीक्वल यानी पुष्पा 2 (Pushpa 2) की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब पुष्पा 2 के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल पुष्पा 2 की टीम का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद कई कलाकार घायल भी हो गए हैं। फिलहाल इस दुर्घटना को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कई लोग इस दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

pushpa 2 team meet with an accident

pushpa 2 team meet with an accident

यह भी पढ़ें-

इस तरह हुआ बस एक्सीडेंट

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुष्पा 2 के ज्यादातर क्रू मेंबर एक बस से ट्रैवल कर रहे थे। इस बीच तेलंगाना के नालगोंडा जिले में बस एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाती है। बताया जा रहा है कि एक दूसरी बस के साथ इसका एक्सीडेंट हो जाता है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुछ क्रू मेंबर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें ही आई हैं। सड़क दुर्घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी पुष्पा 2 के मेकर्स की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक सूचना का इंतजार है।

End of Feed