Allu Arjun Cameo in Jawan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh khan) में फिल्म पठान (Pathaan) की रिलीज के साथ ही बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर ली है। इसके बार शाहरुख खान अब पीछे मुड़कर नहीं देखने वाले हैं। अब किंग खान की अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर दर्शकों के बीच में काफी हाइप बनी हुई है। साउथ फिल्ममेकर एटली के निर्देशन में बन रही 'जवान' (Jawan) को इसी साल रिलीज किए जाने की प्लानिंग चल रही है। फिलहाल ‘जवान’ की शूटिंग जोरो-शोरों से चल रही हैं। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि पुष्पा 2 फेम एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने गुपचुप जवान के लिए अपना कैमियो शूट भी कर लिया है। पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि अल्लू अर्जुन ने जवान में कैमियो का ऑफर ठुकरा दिया है, हालांकि अब इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
Allu Arjun cameo in Shah Rukh Khan's Jawan
‘जवान’ के लिए अल्लू अर्जुन ने पूरी की शूटिंग
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि पुष्पा 2 के बिजी शूटिंग शेड्यूल के चलते अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘जवान’ में कैमियो करने से इनकार कर दिया था, हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार न सिर्फ अल्लू अर्जुन कैमियो के लिए मान गए हैं, बल्कि इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली है। जवान के मेकर्स का प्लान है कि वह अल्लू अर्जुन के कैमियो को आखिर तक सीक्रेट रखना चाहते हैं ताकि फैंस के बीच इसकी हाइप बनी रहे।
पुष्पा 2 का दमदार टीजर
अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से एक दिन पहले 7 अप्रैल 2023 को फिल्म पुष्पा 2 का दमदार टीजर जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। फिल्म में एक बार फिर रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन एक साथ नजर आने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है, अभी तक पुष्पा 2 का एक छोटा सा हिस्सा ही शूट हुआ है। पुष्पा 2 की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है।
