'Dune' से कॉपी किया गया है आलिया भट्ट की 'Alpha' का पोस्टर !! लोगों को दिखीं समानताएं

Netizens Compare Alpha poster to Dune: आलिया भट्ट स्टारर 'ऐल्फा' (Alpha) का नया पोस्टर देख इंटरनेट पर बेहद छिड़ गई है। कई लोगों ने इस पोस्टर को हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन सीरीज 'ड्यून' की कॉपी बताया है।

Netizens Compare Alpha poster to Dune: आदित्य चोपड़ा के बैनर यशराज फिल्म्स की नई स्पाई थ्रिलर 'ऐल्फा' (Alpha) का दमदार टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस टीजर को देखने के बाद लोगों का मिक्स्ड रिएक्शन देखने को मिला। टीजर के बाद अब मेकर्स ने इंटरनेट पर 'ऐल्फा' का नया पोस्टर जारी किया, जिसे देखकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है। कई लोगों की यह कहना है कि 'ऐल्फा' का पोस्टर फिल्म 'ड्यून' (Dune) के आइकॉनिक पोस्टर्स जैसा दिखता है। 'ऐल्फा' और 'ड्यून' के पोस्टर के कलर, स्टाइल और लुक में काफी समानता नजर आ रही है। कई लोगों का यह भी मानना है कि यशराज को 'ऐल्फा' के पोस्टर के लिए ओरिजिनल आइडिया इस्तेमाल करना चाहिए था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Box Office Day 1 Prediction: 'भारत भाग्य विधाता' को धूल चटा देंगी दिलजीत-शरवरी की फिल्म, देखें आंकड़े)

Alpha Poster Copied From Dune

ड्यून से कॉपी है ऐल्फा का पोस्टर (Pic Credit: Instagram)

'ड्यून' से कॉपी है 'ऐल्फा' का पोस्टर!

इस पोस्टर में आलिया भट्ट, शरवरि, बॉबी देओल और अनिल कपूर रेगिस्तान जैसी ऊबड़-खाबड़ जगह पर खड़े दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 'ड्यून' के पोस्टर भी काफी समानताएं नजर आ रही हैं। 'ऐल्फा' के निर्माताओं को लग रहा था कि यह पोस्टर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ाएगा लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने तुरंत नोटिस कर लिया कि यह 'ड्यून' के पोस्टर से काफी मिलता-जुलता है। 'ऐल्फा' YRF Spy Universe की पहली female-led फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट-शर्वरी मुख्य अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता Dinyar Tirandaz का मुंबई में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा ये 'ड्यून 3' का पोस्टर है।' दूसरे ने कमेंट किया, 'हर मास्टरपीस की अपनी सस्ती कॉपी होती है।' कई यूजर्स ने डिजाइन की ओरिजिनलिटी पर सवाल उठाए। एक ने लिखा, 'कुछ ओरिजिनल लाओ यार - पोस्टर भी कॉपी किया।' एक नेटिजन ने कहा कि इस AI के जमाने में पोस्टर के कॉपी होने पर भरोसा नहीं हो रहा है। 'ड्यून' हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन सीरीज है, जिसमें टिमोथी चालामे, रेबेका फर्ग्यूसन, ऑस्कर आइजैक और जेंडाया मुख्य भूमिकाओं में हैं। ऐसे में आपको क्या लगता है? क्या 'ऐल्फा' का पोस्टर 'ड्यून' जैसा है?

End of Feed