Gangubai Kathiawadi Cast: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। इन फिल्मों को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। इन सब के बीच आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया है। अभी हाल ही में आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आलिया भट्ट मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी। तो चलिए जानते हैं मेकर्स फिल्म में किस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कास्ट करना चाहते थे।
Image Source: IMDb
आलिया भट्ट नहीं ये हसीना थी मेकर्स की पहली पसंद
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह सिंगर आदित्य नारायण जिन्होंने फिल्म में संजय लीला भंसाली के साथ काम किया था उन्होंने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि मेकर्स पहले आलिया भट्ट को नहीं कास्ट करना चाहते थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के यूट्यूब चैनल पर एक फन चैट के दौरान, आदित्य नारायण ने खुलासा किया कि संजय लीला भंसाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट की जगह रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) को कास्ट करने का प्लान बना रहे थे। लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने आलिया भट्ट को एक अलग ही पहचान दी।
फिल्म में नजर आए थे ये सितारे
संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन (Ajay Devgn), सीमा पाहवा (Seema Pahwa) और विजय राज (Vijay Raaz) भी अहम रोल में थे। ये फिल्म हुसैन जैदी (Hussain Zaidi) की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' (Mafia Queens of Mumbai) पर बेस्ड है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए थे। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
