Alia Bhatt Times 100 Impact : अवॉर्ड स्पीच में आलिया ने किया लिटिल वन की इस क्यूट हरकत का खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 10:58 AM IST

Alia Bhatt speech at times impact award : आलिया भट्ट को सिंगापुर में टाइम्स 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ने स्पीच के दौरान अपनी खूबियों के साथ- साथ खामियों पर भी खुलकर बात की।

Alia Bhatt speech at times impact award : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का करियर इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी सभी फिल्में लगातार हिट हो रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी से लेकर ब्रह्मास्त्र तक, आलिया ने अपनी वर्सटाइल एक्ट्रेस से अपनी अलग पहचान बनाई हैं। एक्ट्रेस अपने बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आलिया और रणबीर कपूर (Alia and Ranbir Kapoor) जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। आलिया को सिंगापुर में टाइम्स 100 इम्पैक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गयाा है। एक्ट्रेस ने इस अवॉर्ड के लिए सभी लोगों का धन्यवाद किया है। आलिया ने अपने खूबियों के साथ खामियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने स्पीच के दौरान खुलासा किया कि उनका होने वाला बेबी लगातार किक मार रहा है।

Alia bhatt (6)

Alia bhatt (image : instagram)

आलिया ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि मैं अपनी खूबियों के साथ खामियों का भी जश्न मना रही हूं। उन्होंने कहा, 'जैस कि मैं स्पैलिंग लिखते वक्त काफी गलतियां करती हूं। लेकिन मुझे पता किसी कमजोर व्यक्ति को क्या कहना है। मेरी सामान्य ज्ञान सबको पता है कि अच्छा नहीं है। मुझे डायरेक्शन का पता नहीं होता है। लेकिन मैं लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ी हूं। मेरे मन में अलग अलग संस्कृतियों को लेकर प्यार और सम्मान है'।

End of Feed