बीच इवेंट में सो गईं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया मजाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 15, 2023, 11:37 AM IST

मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14वें इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी सेशन का उद्धाटन किया। इस इवेंट में शाहरुख, आलिया समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक फोटो में आलिया सोते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को इस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

मुंबई में 141वें इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी (IOC) सेशन का उद्धाटन किया गया। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), शाहरुख खान (Shahrukh Khan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) शामिल हुए थे। इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इवेंट के फ्रंटलाइन में दीपिका और शाहरुख साथ में बैठे हुए है। वहीं, उनके पीछ आलिया और रणबीर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इवेंट की एक फोटो में आलिया भट्ट सोते हुए नजर आ रही हैं और रणबीर फोन चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायर हो रही हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर आलिया को ट्रोल कर रहे हैं।

फोटो में शाहरुख खान ब्लैक कलर के सूट में हैंडसम लग रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी ग्रे कलर के सूट पैंट में नजर आईं। दोनों फोटो में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, रणबीर और आलिया ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। कपल ट्विनिंग लुक में नजर आया।

End of Feed