Ramayana के सेट से सामने आई रणबीर-राहा की प्यारी तस्वीरें, आलिया भट्ट ने पति के लिए लिखा खास मैसेज

Ramayana BTS Pics: आलिया भट्ट ने रामायण के सेट से रणबीर कपूर और बेटी राहा की प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। भगवान राम के रूप में पापा को दुलारते देख फैंस भावुक हो गए।

बड़े पर्दे पर भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, लेकिन पर्दे के पीछे की एक तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया है। दरअसल, रणबीर कपूर जब भगवान राम के रूप में फिल्म रामायण (Ramayana) की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान वह अपनी बेटी राहा के साथ कुछ प्यारे पल बिताते नजर आए। इन तस्वीरों को पत्नी आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन झलकियों में एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि अपनी बेटी पर प्यार लुटाता एक पिता नजर आ रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Manish Kashyap की जिंदगी में किसने दी प्यार की दस्तक? Anushka Sharma के 'हमसफर' पोस्ट ने मचाई हलचल)

Ramayana bts (2)

आलिया भट्ट ने शेयर की प्यारी फोटोज (pic credit-instagram)

आलिया भट्ट ने शेयर की BTS पिक्स

आलिया भट्ट ने गुरुवार को फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इनमें रणबीर भगवान राम की वेशभूषा में राहा को गोद में लिए और उसे प्यार से किस करते दिखाई दे रहे हैं। आलिया ने बेटी का चेहरा छिपाकर उसकी प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा। तस्वीरों के साथ आलिया ने पति रणबीर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए अपना सबकुछ लगा दिया और इसके बावजूद अपनी बेटी के लिए उनके पास भरपूर प्यार बचा रहा। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी लोगों की मेहनत को भी सलाम किया। आलिया की इस पोस्ट के पीछे एक भावुक कहानी भी है। रणबीर ने हाल ही में BBC News India को दिए इंटरव्यू में बताया था कि 'रामायण' उनकी जिंदगी में बिल्कुल सही समय पर आई। पिता बनने के बाद वह खुद को एक बेहतर इंसान बनाना चाहते थे और इस फिल्म ने उन्हें एक नया अनुभव दिया।रणबीर ने यह भी बताया कि राहा कई बार फिल्म के सेट पर जा चुकी हैं और उन्हें इस फिल्म को देखने में दिलचस्पी है। खास बात यह है कि 'रामायण' राहा की पहली थिएटर फिल्म होने वाली है।

End of Feed