डिलीवरी से कुछ दिन पहले आलिया भट्ट ने न्यू मॉम कियारा आडवाणी को भेजा गिफ्ट, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी में आएगा काम

Alia Bhatt Send Gift to Kiara Advani: राहा कपूर की मम्मी आलिया भट्ट ने न्यू मॉम टू बी कियारा आडवाणी के लिए प्यारा सा गिफ्ट भेजा है। जैसा की सब कियारा और सिद्धार्थ के बेबी का वेट कर रहे हैं, इस गिफ्ट ने तो फैंस के उत्साह को और भी बढ़ा दिया है।

Alia Bhatt Send Gift to Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी( Kiara Advani) जल्द ही माँ बनने वाली हैं। उन्हें कुछ ही दिनों में पहला बेबी हो जाएगा। कियारा आडवाणी अपने पहले बेबी के स्वागत में बहुत उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक ले लिया है और अब पूरा ध्यान अपने बच्चे पर लगाना चाहती हैं। वहीं न्यू मॉम को खास दिन की तैयारी में हेल्प करने के लिए आलिया भट्ट ने एक स्पेशल गिफ्ट भेजा है। आलिया भट्ट ने कियारा आडवाणी को प्यारा सा तोहफा दिया जिसकी कुछ तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Alia Bhatt Send Gift to Kiara Advani

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने न्यू मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी( Kiara Advani) के लिए क्यूट से कपड़ों का सेट भेजा है। अपने ब्रांड एड मम्मा से आलिया भट्ट ने कियारा के होने वाले बेबी के लिए प्यारे-प्यारे कपड़े भेजे हैं। इस गिफ्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए कियारा ने आलिया का धन्यवाद किया है। ये गिफ्ट एक्ट्रेस के बेबी के लिए काम आने वाला है।

End of Feed