फरहान अख्तर की Jee Lee Zaraa पर फिर लगा ब्रेक, वजह जानकर फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 22, 2023, 08:39 PM IST

Jee Lee Zaraa Stalled Again: फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के डायरेक्टर फरहान ने इस फिल्म के काम को कुछ समय के लिए रोक दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरहान आमिर खान के साथ अपने नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं।

Jee Lee Zaraa Stalled Again: फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) 12 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। निर्देशक इन दिनों अपनी फिल्म जी ले जरा को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) लीड रोल में हैं। आलिया की प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया था। कुछ दिनों पहले फरहान ने फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी फिल्म जी ले जरा पर काम शुरू कर दिया है। एक बार फिर इस प्रोजेक्ट पर ब्रेक लग सकता है। तीनों एक्टर्स के पास कॉमन डेट नहीं है।

End of Feed