Operation Sindoor: भारतीय सैनिकों को आलिया भट्ट ने किया सलाम, बोली 'हर यूनिफॉर्म के पीछे एक मां थी, जो सोई नहीं...'

Alia on Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना के पराक्रम को इस वक्त देश सलाम कर रहा है। अदाकारा आलिया भट्ट ने भी ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ करते हुए भारतीय सैनिकों को सलाम किया है और उन मांओं की तारीफ की है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने बच्चे सरहद पर भेज रखे हैं।

Alia on Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है। बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान का जो हश्र हुआ है, उसे देखने के बाद पूरा विश्व समझ गया है कि भारत आतंकवाद का जवाब अब बात से नहीं बल्कि जवाबी कार्यवाही से देगा। इस वक्त पूरा देश भारतीय सेना की तारीफ कर रहा है और उनके साहस को सलाम कर रहा है। अदाकारा आलिया भट्ट ने भी इंस्टाग्राम के जरिए भारतीय सेनाओं की वीरता को प्रणाम किया है। आलिया भट्ट ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वाले भारतीय सैनिकों की मांओं को भी सलाम किया है।

Alia Bhatt

अदाकारा आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'पिछली कुछ रातें अलग रही हैं। जब देश की सांसें रुकी हुई थीं, तब हवाओं में भी एक तरह की खामोशी थी। पिछले कुछ दिनों में हम सभी ने देश की गति को रुकते हुए देखा है। ये किसी एंग्जाइटी से कम नहीं थी। जब भी देश में कोई चर्चा हो रही थी, न्यूज का नोटिफिकेशन आ रहा था तब दिल की धड़कनें बढ़ जाती थीं। हम सभी ये भार महससू कर रहे थे कि कहीं पहाड़ों में हमारे सैनिक खतरे का सामना कर रहे हैं।'

End of Feed