Alia Bhatt's Next With Abhishek Pathak: आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिनके साथ इंडस्ट्री के हर डायरेक्टर काम करना चाहता है। इन दिनों आलिया भट्ट फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। 4 फरवरी के दिन आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के हाथ अब अजय देवगन की सुपरहिट मूवी 'दृश्यम 2' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक की एक हाई कांसेप्ट रिलेशनशिप ड्रामा लगी है। इस मूवी के टाइटल का खुलासा भी हो चुका है। (इसे भी पढ़ें: झूठे इश्क ने बर्बाद किया उर्मिला मातोंडकर का करियर, चंद सालों में उजड़ी शादीशुदा जिंदगी)
Pic Credit: IMDb
राजकुमार राव संग बनेगी आलिया भट्ट की जोड़ी
Variety India की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट ने अभिषेक पाठक की नई हाई कांसेप्ट रिलेशनशिप ड्रामा के लिए कमर कस ली है। फिलहाल इस मूवी का टाइटल 'हाउसवाइफ' बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी एक मैरिड कपल इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। इस मूवी में आलिया भट्ट के अपोजिट लीड रोल निभाने के लिए राजकुमार राव के साथ बातचीत चल रही है। राजकुमार राव ने फिल्म करने में दिलचस्पी दिखाई है। अगर बात बनती है तो आलिया भट्ट और राजकुमार राव को पहली बार साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा।
इस महीने से फ्लोर पर जाएगी आलिया की फिल्म
खास बात यह है कि आलिया भट्ट ना केवल फिल्म में लीड रोल निभाने वाली है बल्कि वो अपनी कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के तहत अभिषेक पाठक के पैनोरमा स्टूडियोज के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को को-प्रोड्यूस भी करेंगी। इसी साल अगस्त या सितंबर में यह मूवी फ्लोर पर जा सकती है। इस समय अभिषेक पाठक, अजय देवगन की फैमिली थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'दृश्यम 3' की शूटिंग में बिजी हैं। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 12: मंगलवार को सनी पाजी की फिल्म के कलेक्शन में आया उछाल, 300 करोड़ी होने इंच भर है दूर)
ये हैं आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आखिरी बार आलिया भट्ट को वसन बाला की फिल्म 'जिगरा' में देखा गया था। फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के तहत किया गया था। वहीं दूसरी ओर 2026 में आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा 'लव एंड वॉर' में देखा जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट के पास फिल्म 'अल्फा' भी है, जिसमें उन्हें बॉबी देओल और शरवरी के साथ देखा जाएगा।\
