Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का जन्मदिन है और इस मौके पर उन्हें दुनियाभर के फैंस बधाई दे रहे हैं। आज 15 मार्च 2024 को आलिया अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक एक्ट्रेस की सास नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और ननद रिद्धिमा कपूर ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों की इंस्टाग्राम की प्यारी सी स्टोरी अब काफी वायरल हो रही हैं। नीतू कपूर अक्सर अपनी बहू आलिया भट्ट पर प्यार बरसाती नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर भी नीतू काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं, अब उन्होंने आलिया भट्ट की भी बर्थडे पर ढेर सारी बधाई दी हैं और उनकी जमकर तारीफ भी की है।
Alia Bhatt Birthday: Neetu Kapoor wishes her
यह भी पढ़ें- Bastar: The Naxal Story Twitter Review: अदा शर्मा ने उधेड़ दी नक्सलवाद की बखिया, दर्शकों का भी जीता दिल
नीतू कपूर की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को आलिया भट्ट ने भी रीपोस्ट किया है। आलिया और रिद्धिमा का रिश्ता भी काफी प्यारा है, ननंद और भाभी के बीच काफी रिश्ता भी अच्छा नजर आता है। आइए इस लिस्ट में नजर डालते हैं।
सास और ननद ने लुटाया प्यार
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे हमारी शनशाइन, हमारा होने के लिए धन्यवाद। काफी सारा प्यार।' और रिद्धिमा कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे हमारी डार्लिंग आलू, चमकती रहो हम तुमसे प्यार करते हैं।' सोशल मीडिया पर भी अब लोग आलिया भट्ट को विश कर रहे हैं।
