Alia Bhatt Baby Shower inside photos: आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब हाल ही में आलिया भट्ट के घर पर गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया। बेबी शॉवर में आलिया के घर सितारों की महफिल जमना शुरू हो गई है, इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। फैंस उनके बेबी शावर का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे थे। आज यानी 5 अक्टूबर को आलिया और रणबीर के घर बेबी शावर की सेरेमनी रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। कई बॉलीवुड सेलेबस आलिया और रणबीर के घर उन्हें और उनके होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं।
alia bhatt baby shower
बेबी शावर में येलो सूट में आलिया बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही थीं। आलिया ने अपने बेबी शॉवर के मौके पर एथनिक सूट कैरी किया था, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो और भी निखर कर सामने आ रहा है। वहीं रणबीर ने इस दौरान पीच कलर का सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वाला कुर्ता पजामा पहना। फोटोज में आलिया के साथ उनकी बहन शाहीन और उनकी 2 दोस्त नजर आ रही है। अब बेबी शॉवर की इनसाइड फोटोज भी सामने आ चुकी हैं जिसमें रणबीर कपूर और करण जौहर भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर भी बेबी शॉवर में पहुंची थीं। अब नीतू कपूर ने गोदभराई की फोटोज शेयर की हैं। इस रस्म में शामिल होने के लिए कई सितारों समेत करीबी दोस्त भी पहुंचे। नीतू कपूर के साथ बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, दादी नीला देवी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट ट्रेडिशनल लुक में आलिया के घर पहुंची थीं।
आपको बता दें, आलिया-रणबीर ने अपने बांद्रा में स्थित घर पर बेबी शावर का प्रोग्राम रखा था। अब फंक्शन की इनसाइड फोटोज सामने आ रही हैं। फैंस भी कपल की बेबी शावर की फोटोज देखकर बेहद खुश हैं।
