कॉमेडी का तड़का लगाएंगे Ali Fazal और Richa Chadha, फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

Ali Fazal and Richa Chadha film: पॉपुलर एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा एक बार से साथ मिलकर लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं। अली और ऋचा की नई फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ali Fazal and Richa Chadha film: बॉलीवुड और ओटीटी के पॉपुलर एक्टर अली फजल (Ali Fazal) और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को साथ देखकर लोग गदगद हो जाते हैं। अली फजल और ऋचा ने साल 2020 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे डेट किया था। अली फजल और ऋचा ने फिल्म फुकरे में अपना जलवा बिखेरा था। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अली फजल और ऋचा चड्डा एक नई मूवी में साथ नजर आने वाले हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Mirzapur The Movie' से कंपाउंडर का लुक हुआ आउट, हाथ में 'उस्तरा' लिए दिखे Abhishek Banerjee)

Ali Fazal and Richa Chadha film

अली फजल और ऋचा चड्ढा की अपकमिंग फिल्म (pic credit-instagram)

अली फजल और ऋचा चड्ढा की अपकमिंग फिल्म (pic credit-instagram)

अली फजल और ऋचा चड्ढा की अपकमिंग फिल्म

अली फजल और ऋचा चड्ढा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन शशि वर्मा करेंगे। फिल्म की कहानी दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी पर आधारित होगी। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, अली फजल और ऋचा चड्ढा ने कहा कि इस फिल्म की सबसे खास बात इसका नैचुरल ह्यूमर है। फिल्म में कॉमेडी जबरदस्ती नहीं डाली गई है, बल्कि कहानी और किरदारों से अपने आप निकलकर आती है। यही वजह है कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई। दोनों ने बताया कि पहली बार वे किसी फिल्म में पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं, इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके लिए और भी खास है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशक शशि वर्मा ने कहानी को बहुत अलग अंदाज में लिखा और पेश किया है। अब वे इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed