Salman Khan movie Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की एक से एक फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम मातृभूमि का है। इसके अलावा सलमान खान फिल्ममेकर राज एंड डीके की मूवी में नजर आने वाले हैं। वहीं सलमान खान ने हाल ही में डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली के साथ हाथ मिलाया है। इस मूवी में सलमान और नयनतारा (Nayanthara) नजर आएंगे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म में विलेन के रोल के लिए मेकर्स इन एक्टर्स के बारे में सोच रहे हैं। (ये भी पढ़ें-Salman Khan के साथ फिर से रोमांस करेंगी Kareena Kapoor Khan? इस मूवी में हुई एंट्री!!)
कौन बनेगा सलमान की मूवी में विलेन (pic credit-instagram)
कौन बनेगा सलमान की मूवी में विलेन (pic credit-instagram)
सलमान खान की मूवी में कौन बनेगा विलेन
सलमान खान अपने फैंस के लिए दो रोमांचक फिल्मों को लेकर तैयार हैं। सुपरस्टार सलमान सबसे पहले अपूर्वा लखिया की फिल्म मातृभूमि में चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे, जो इसी साल रिलीज होने वाली है। इसके बाद सलमान एक और दिलचस्प फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका टेंटेटिव टाइटल SVC63 है। फिल्म के डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू हैं। नयनतारा फिल्म में लीड रोल में हैं। अभी फिल्म का विलेन फाइनल नहीं हुआ है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय खन्ना और फहाद फासिल दोनों से मेकर्स विलेन के रोल के बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है। फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और अगला शेड्यूल मनाली में शूट होने वाला है। यह फिल्म ईद 2027 पर बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली है। सलमान की यह फिल्म उनकी और नयनतारा की पहली जोड़ी होगी। सलमान की पिछली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब सभी की नजरें उनकी इन दो नई फिल्मों पर टिकी हुई हैं।
करीना कपूर खान की हुई एंट्री
बताते चलें कि सलमान खान और द फैमिली मैन फेम फिल्ममेकर राज एंड डीके एक साथ नई सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान इस फिल्म में लीड रोल करने के लिए अंतिम चरण की बातचीत में हैं। करीना ने रोल को पसंद किया है और सहमति भी दे दी है। इस खबर ने फैंस का दिन बना दिया है। सलमान और करीना पहले भी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
