'सेल्फी' से सामने आया Akshay Kumar का अतरंगी अंदाज, लुक देख फैन्स बोले, 'ये फिल्म तो सुपरहिट...'

Akshay Kumar's Look From Selfiee: अक्षय कुमार काफी समय से अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग की खत्म करने में लगे हुए हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' से अपना नया लुक साझा किया है, जिसे देख फैन्स झूम उठे हैं। अक्षय कुमार का ये नया लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

Akshay Kumar's Look From Selfiee: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को आखिरी बार फिल्म 'रामसेतु' (Ram Setu) में देखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलिन फर्नांडीस, नुसरत भरुचा और सत्य देव जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया था। इस फिल्म को लगभग 150 करोड़ के बड़े बजट के साथ बनाया गया था। इसके बाद भी 'रामसेतु' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। 'रामसेतु' के बाद अक्षय कुमार अब अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' (Selfiee) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेता फिल्म से अपना एक नया लुक साझा किया है, जिसे फेख फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं।

Akshay Kumar

इंस्टाग्राम पर अपने इस नए लुक को फैन्स के साथ साझा करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन दिया, 'आज के लिए मेरा मंत्र है, गर्मी, ह्यूमिडिटी और फौक्स फुर...सब चलेगा, बस काम कर, काम कर। सेल्फी के नए गाने की शूटिंग कर रहा हैं। 24 फरवरी के दिन सभी से सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।' इस फोटो में अक्षय कुमार को कलरफुल फौक्स फुर जैकेट में देखा जा सकता है। अभिनेता कार के टॉप पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनका लुक बेहद इंटेंस है। फैंस ने कमेंट सेक्शन में अक्षय कुमार के लुक को देखने के बाद तारीफ करनी शुरू कर दी है।

End of Feed