Akshay Kumar Wished Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं, ऐसे में तमाम सितारे और फैंस उन्हे आज सुबह से ही बधाई देने में लगे हुए हैं। कुछ ही देर पहले एक्टर के दोस्त अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर कुछ लाइंस लिख उन्हे जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इस बधाई में ऐसा क्या था जिसे पढ़ लोगों ने अक्षय की तारीफ की और सपोर्टमैनशिप की क्वालिटी भी बताई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए वह अनोखा विश।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्विटर पर पोस्ट कर अजय देवगन (Ajay Degn) के जन्मदिन की बधाई के लिए लिखा आपके लिए मेरी शुभकामनाएँ, 'कर हर मैदान फ़तेह'। जन्मदिन मुबारक हो भाई अजय देवगन मेरी तरफ से प्यार और प्रार्थना। दरअसल इसी 10 अप्रैल को अजय की मैदान (Maidan) और अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) बड़े परदे पर क्लैश करते हुए बॉक्स ऑफिस पर टकरएंगी। ऐसे में लोगों को ये बात काफी पसंद आई की क्लैश होने के बावजूद भी एक्टर ने फिल्म को प्रोमोट किया।
इसी के साथ अजय देवगन और अक्षय कुमार काफी अच्छे दोस्त हैं, उन्होंने साथ में सूर्यवंशी, सुहाग, इंसान और खाखी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी फिल्म में लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। हालांकि अब देखना काफी दिलचस्प होने वाला है की दोनों एक्टर की फिल्म में से कौन ज्यादा कमाई करेगी। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफफ नहीं नजर आने वाले हैं।
