Akshay Kumar Plays Cameo Role in Bhool Bhulaiyaa 3: फिल्म मेकर अनीस बज्मी (Anees Bazmi) अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) को लेकर चर्चा में है। फिल्म के पहले पार्ट को सबसे ज्यादा प्यार मिला था। भूल भुलैया में अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म के दूसरे पार्ट में कार्तिक ने लीड रोल प्ले किया था और अब तीसरे पार्ट में कार्तिक के साथ विद्या बालन और माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विद्या मंजुलिका और कार्तिक रुहबाबा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। भूल भुलैया के अलावा भी अक्षय और अनीस ने साथ में हेरा फेरी में साथ काम किया था। ये भी पढ़ें- अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच काजोल का वीडियो हुआ वायरल, कपल को दी शादी बचाने की सलाह!
Akshay Kumar and Kartik Aaryan (credit Pic: Instagram)
भूल भुलैया 3 में नजर आएंगे अक्षय कुमार
अनीस से लेटेस्ट इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार का कैमियो नजर आएगा। इसका जवाब देते हुए फिल्म मेकर ने कहा, मैं जानता हूं कि उससे कभी भी बात कर सकता हूं। मुझे ऐसा करने से पहले एक बार भी सोचने की जरूरत नहीं है। मुझे उनसे बहुत प्यार है। मुझे लगता है कि मेरा एक हक है उन पर। बहुत कम लोग है जिन पर ऐसे हक जता सकता हूं। हमारे बीच में इस तरह का रिलेशनशिप है। अगर कोई कैरेक्टर या कैमियो उन्हें सूट करेगा तो वो जरूर प्ले करेंगे।
बज्मी ने आगे बताया, हमें भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन को अक्षय की तरह प्यार मिलने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन लोगों ने कार्तिक को भूल भुलैया 2 में रुहबाबा के किरदार में खूब पसंद किया। भूल भुलैया 3 इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। भूल भुलैया 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन भी दस्तक देगी।
