बॉलीवुड

अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच काजोल का वीडियो हुआ वायरल, कपल को दी शादी बचाने की सलाह!

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। कपल ने अभी तक अपने तलाक की खबरों को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों के तलाक की खबरों के बीच काजोल का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कपल को अपनी शादी बचाने के लिए टिप्स देती नजर आ रही हैं।

Image

Abhishek- Aishwarya and Kajol (credit Pic: Instagram)

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। कपल की शादी को 17 साल हो गए हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में शादी की थी। कपल की बेटी अराध्या बच्चन है। पिछले कुछ समय से कपल के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि कपल ने अभी तक अपने तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच निमृत कौर की वजह से तलाक हो रहा है। निमृत और अभिषेक ने साथ में दसवी में काम किया था। दोनों के अफेयर को लेकर अटकलें चल रही हैं। ये भी पढ़ें- Singham Again: रोहित शेट्टी की पुलिस फौज में हुई चुलबुल पांडे की भर्ती, अक्षय कुमार ने इशारों में किया कंफर्म

इन खबरों को लेकर किसी भी तरह का कोई कंफर्मेशन नहीं है। इस बीच काजोल (Kajol) का कॉफी विद करण का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में करण काजोल से पूछता है कि वो अभिषेक और ऐश्वर्या को क्या सलाह देना चाहेंगी।

काजोल ने अभिषेक-ऐश्वर्या को शादी के लेकर दी थी ये सलाह

एक्ट्रेस ने कहा था, मैं दोनों से कहूंगी कि कभी अलविदा ना कहना कभी मत देखना। इस फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया था। कॉफी विद करण के इस एपिसोड में काजोल के साथ शाहरुख खान भी पहुंचे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से अलग रह रही हैं। वो अभिषेक की मां जया बच्चन से बातचीत तक नहीं करती हैं। ऐश्वर्या अक्सर अपनी बेटी अराध्या के साथ स्पॉट होती हैं। हर इवेंट और पार्टी में ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ दिखती हैं। एक्ट्रेस कहीं भी बच्चन परिवार या अभिषेक के साथ नहीं नजर आती हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article