18 दिनों तक 'गोलमाल 5' की शूटिंग करेंगे अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी ने शुरू किया निर्देशन

Akshay Kumar's Golmaal 5: यह बात तो फाइनल हो गई है कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार ने मेकर्स को 18 दिनों का समय दिया है।

Akshay Kumar's Golmaal 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी ने अपने सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'कॉमेडी' की 5वीं किस्त का निर्देशन करने की शुरुआत कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार को अहम रोल में देखा जाएगा। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को लेकर चर्चा में है। वो इस मूवी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक अक्षय कुमार ने 'गोलमाल 5' को शुरू करने के लिए 18 दिन अलोट किए हैं।

Akshay Kumar's Golmaal 5

Pic Credit: Instagram

'गोलमाल 5' के लिए अक्षय ने निकला इतने दिनों का समय

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी फिल्म 'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार को लेने के लिए उत्सुक थे। उन्हें लगता है कि इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी के साथ अक्षय कुमार का नाम जुड़ने से इसे फायदा ही होगा। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि फिल्म में अक्षय कुमार की दमदार भूमिका है जो दर्शकों को खूब हंसाएगी। इस मूवी की शूटिंग करने के लिए अक्षय कुमार ने मेकर्स को 18 दिन का समय दिया है। स्क्रीन पर अजय देवगन के साथ उनकी 'टॉम एंड जेरी जैरी' केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। (इसे भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को धर्मपत्नी बनाने से पहले रणवीर सिंह ने तोड़ा था इन हसीनाओं का दिल, लिस्ट देखकर खुली रह जाएंगे आंखें)

End of Feed