Akshay Kumar Shares Fitness Mantra in Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( Narendra Modi) का चर्चित रेडियो शो "मन की बात"( Mann ki Baat) का आज 108वां एपिसोड रिलीज हुआ। इस साल के आखिरी एपिसोड में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपने मन की बात की। वहीं जहां इस शो का अहम मुद्दा राम मंदिर था वहीं उनके साथ इस शो में बॉलीवुड कलाकार अक्षय कुमार( Akshay Kumar) भी शामिल थे। रेडियो शो में अक्षय कुमार की आवाज सुनाई दी, उन्होंने अपना फिटनेस मंत्र फैंस के साथ साझा किया और देशवासियों को किस तरह फिट रहना चाहिए उसकी सलाह दी। एक्टर ने इस शो के जरिए लोगों को सावधान भी किया। आइए आपको बताते हैं कि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने क्या कहा
अक्षय कुमार( Akshay Kumar) आज प्रधानमंत्री के चर्चित रेडियो शो मन की बात के 108 वें एपिसोड पर बोलते नजर आए। उन्होंने सभी के साथ अपना फिटनेस मंत्र साझा किया। अपनी बात की शुरुआत करते हुए स्टार ने कहा कि “डॉक्टरों की सलाह से आप अपना लाइफस्टाइल बदलो न कि किसी फिल्म स्टार की बॉडी देख कर। अभिनेता स्क्रीन पर जैसे दिखते हैं वैसे तो कई बार होते भी नहीं हैं। कई तरह के फिल्टर और स्पेशल इफेक्ट्स का उपयोग करते हैं और हम उसे देख कर अपने शरीर को बदलने के लिए गलत तरह के शॉर्टकट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।
अक्षय ने सिक्स-पैक एब्स हासिल करने की चाहत में स्टेरॉयड के प्रचलित उपयोग की ओर इशारा भी किया, यह देखते हुए कि इन शॉर्टकट्स के परिणामस्वरूप बाहरी वृद्धि हो सकती है लेकिन शरीर को अंदर से खोखला बना दिया जाता है। अक्षय ने रेखांकित किया, “आप लोग याद रखिएगा का शॉर्टकट आपकी जिंदगी को छोटा कर सकता है। आपको शॉर्टकट नहीं लंबे समय तक चलने वाली फिटनेस चाहिए।
