Akshay Kumar ने Parineeti-Raghav की शादी पर दी शुभकामनाएं, बोले 'खुशहाल जीवन के लिए...'

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी होने के बाद अब अक्षय कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से इस नए जोड़े को बधाई दी है।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और 'आम आदमी पार्टी' के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी 24 सितंबर के दिन हो गई है। दोनों की शादी होने के बाद फैन्स और सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर इस नए जोड़े को बधाई दे रहे हैं। इसी दौरान फिल्म 'मिशन रानीगंज' में परिणीति चोपड़ा के को-स्टार और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी इस नए कपल को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है। अक्षय कुमार से पहले अर्जुन कपूर, करण जौहर, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और विक्की कौशल जैसे कई सेलेब भी परिणीति-राघव की शादी पर उन्हें आने वाली लाइफ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Akshay Kumar and Parineeti Chopra and Raghav Chadha

बीते सोमवार यानी 25 सितंबर को अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर इस नए कपल को हार्दिक बधाई दी। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन दिया, 'खुशहाल जोड़े को शुभकामनाएं, अपनी जिंदगी खुशहाल रहे और दोनों को ढेर सारी बधाई।'

End of Feed