Akshay Kumar Unite With Ekta Kapoor For Upcoming Film: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'मिशन रानीगंज' हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। लेकिन उनकी यह मूवी दर्शकों पर अपना इंप्रेशन जमाने में नाकाम साबित हुई। फिल्म की कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही। ऐसे में अब अपने करियर को बचाने के लिए अक्षय कुमार डेली सोप क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) के पास पहुंचे हैं। खबरों की मानें तो अपकमिंग मूवी के लिए खिलाड़ी कुमार ने एकता कपूर से हाथ भी मिलाया है।
यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan संग 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' बनाएंगे फरहान अख्तर, पोस्ट शेयर कर दिया हिंट
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ-साथ इस फिल्म में प्रियदर्शन का भी हाथ होगा। सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार और प्रियदर्शन बीते कई दिनों से एक फिल्म पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात 'सिंघम अगेन' के सेट पर हुई थी। इस दौरान प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के सामने एक फिल्म का आइडिया पेश किया, जिसे खुद खिलाड़ी कुमार ने भी खूब पसंद किया।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से जुड़े सूत्र ने बताया कि प्रियदर्शन से आइडिया सुनने के बाद एक्टर ने एकता कपूर से बात की। सूत्र ने इस बारे में कहा, "अक्षय कुमार, एकता कपूर संग एक मूवी करने वाले थे। प्रियदर्शन का आइडिया सुनने के बाद उन्हें लगा कि यह स्क्रिप्ट एकता कपूर के साथ मूवी बनाने के लिए बेस्ट हो सकती है। तीनों ही मूवी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और साल 2024 में इसकी शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।"
अक्षय कुमार के खाते में हैं कई फिल्में
बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खाते में इस वक्त काफी फिल्में हो चुकी हैं। इस लिस्ट में 'बड़े मियां छोटे मियां', 'हेरा फेरी 3', 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल' और 'सिंघम अगेन' शामिल है।
