अक्षय और रकुल की कठपुत्तली का रिकॉर्ड, पूजा एंटरटेमेंट की मूवी बनी 2022 में OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 05:13 PM IST

पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई , अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म कठपुत्तली ओटीटी पर साल 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।

सुपरस्टार अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह की साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म कठपुत्तली के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म ओटीटी पर साल 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है। मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी+ हॉटस्टार ने वर्ष 2022 के लिए सबसे अधिक स्ट्रीम की जाने वाली फिल्मों और श्रृंखलाओं की सूची में इस फिल्म ने टॉप किया है। यह फिल्म ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जानी फिल्म बनी है।

अक्षय और रकुल की कठपुत्तली का रिकॉर्ड, पूजा एंटरटेमेंट की मूवी बनी 2022 में OTT पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

कठपुत्तली डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग पर 26.9 मिलियन व्यूज के साथ सबसे ज्यादा देखी जाने वाली ओरिजिनल हिंदी फिल्म थी। इस फिल्म में जोशुआ लेक्लेयर, चंद्रचूर सिंह और सरगुन मेहता ने भी अभिनय किया है। ऑडियंस को फिल्म का स्क्रीनप्ले, कहानी, किरदार, म्यूजिक, प्रोडक्शन डिजाइन बेहद पसंद आया था, वहीं कलाकारों ने अपने अभिनय से दिल जीतने का काम किया था।

End of Feed