Akshay Kumar REUNITE with Sajid Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्षय कुमार के पास इस समय अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स लगातार अक्षय कुमार को अपनी फिल्मों में कास्ट कर रहे हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अक्षय कुमार ने एक बार फिर साजिद खान के साथ एक कॉमेडी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। अक्षय कुमार और साजिद खान के पुनर्मिलन से फैन्स बेहद खुश हैं। फैन्स के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अगर बात बनती है तो साजिद खान की नेक्स्ट मूवी में अक्षय कुमार को अहम भूमिका में देखा जाएगा।
Pics Credit: Instagram
फिर बनने जा रही है साजिद खान-अक्षय कुमार की जोड़ी
साजिद खान लंबे समय के बाद एक बार फिर निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। बताया जा रहा ही कि साजिद खान का यह प्रोजेक्ट एक फुल कॉमेडी मूवी होने वाली है, जो दर्शकों को एंटरटेन करती दिखाई देगी। Sacnilk.com के अनुसार साजिद खान एक बार फिर अपनी मुख्यधारा की फिल्मों में वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि साजिद खान के प्रोजेक्ट में उनका साथ एकता कपूर देने वाली हैं। एकता कपूर इस मूवी को प्रोड्यूस कर सकती हैं। हालांकि अभी तक साजिद खान और अक्षय कुमार की ओर से इन खबरों पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े-बड़े एक्टर्स की टोली नजर आएंगी। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय कुमार के पास हॉरर कॉमेडी 'भूत बंगला' भी है, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस मूवी की एडिटिंग पर काम जारी है। 2026 में अक्षय कुमार की फिल्म 'हेरा फेरी 3' भी रिलीज की जा सकती है।
