Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है। बता दें कि ये मूवी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म हैवान अचानक से चर्चा में आ गई है। बता दें कि अक्षय इस मूवी में खतरनाक विलेन बनने वाले हैं। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म हैवान की रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
pic credit-instagram
कब रिलीज होगी हैवान
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। हाल ही में इस दोनों ने अपनी दूसरी फिल्म हैवान और हेरा फेरी 3 के बारे में भी बात की। स्क्रीन के साथ हालिया इंटरव्यू में उनसे हैवान की रिलीज डेट के बारे में पूछा गया। जवाब देते हुए प्रियदर्शन ने कहा, 'यह फिल्म भूत बंगला रिलीज होने के करीब 90 दिनों बाद आएगी।' अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'कहीं अगस्त में।' हैवान में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। यह एक सख्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें सैफ अली खान मुख्य किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। इसमें प्रियदर्शन के फेवरेट अभिनेता मोहनलाल का गेस्ट अपीयरेंस भी होगा। जब उनसे हेरा फेरी 3 के बारे में पूछा गया तो दोनों ने कहा कि फिलहाल उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।
भूत बंगला की रिलीज डेट
जानकारी के लिए बता दें कि हेरा फेरी फ्रैंचाइजी के ओनरशिप को लेकर फिरोज नाडियादवाला और विजय कुमार के बीच अभी कानूनी विवाद चल रहा है। विजय कुमार सिंह ने पिंकविला को बताया कि आईपी राइट्स उनके पास हैं और फिरोज उन्हें थर्ड पार्टी को बेचने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ हेरा फेरी 3 बनाना चाहते हैं। भूत बंगला हॉरर कॉमेडी फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा बनाई गई इस फिल्म में वमिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, स्वर्गीय असरानी, जिशू सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर, राजेश शर्मा समेत कई कलाकार हैं।
