ट्विंकल खन्ना नहीं ये हसीना बनते-बनते रह गई थी अक्षय कुमार की दुल्हन, सुनील दर्शन ने बताई शादी ना होने की वजह

Suneel Darshan Talk About Akshay-Shilpa: हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता सुनील दर्शन (Suneel Darshan) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की शादी होने वाली थी लेकिन एक्ट्रेस के पेरेंट्स की डिमांड के चलते दोनों पति-पत्नी बनते-बनते रह गए।

Suneel Darshan Talk About Akshay-Shilpa: 90 के दशक में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की जोड़ी खूब चर्चा में रही थी। रील लाइफ से लेकर रियल में भी इस जोड़ी को फैन्स ने खूब पसंद किया है। मशहूर निर्माता सुनील दर्शन (Suneel Darshan) ने हाल ही में ऐसा खुलासा किया है, जिससे अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सुनील दर्शन ने बताया कि अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की शादी होते-होते रह गई थी। शिल्पा शेट्टी के पेरेंट्स की डिमांड के चलते एक्ट्रेस अक्षय कुमार की दुल्हन बनते-बनते रह गई थीं। तो चलिए जानते हैं आखिर शिल्पा शेट्टी के पेरेंट्स ने ऐसी क्या डिमांड कर दी थी।

Akshay Kumar and Shilpa Shetty

Pic Credit: Instagram

इस वजह से नहीं हो पाई अक्षय-शिल्पा की शादी

बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए निर्माता सुनील दर्शन ने खुलासा करते हुए बताया कि ट्विंकल खन्ना के पिता और बॉलीवुड सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना के करीबी एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी बेटी की शादी अक्षय कुमार से होगी। उन्होंने कहा, 'संयोग देखिए अगर शिल्पा के माता-पिता ने अगर एक शर्त ना रखी होती तो जिंदगी का रुख कुछ और ही होता।' सुनील दर्शन ने आगे कहा, 'माता-पिता होने के नाते अगर कोई अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी हो वो करे तो यह गलत नहीं है।'

End of Feed