The Great Indian Rescue Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब बॉलीवुड के खिलाड़ी की नजरें एक दमदार बॉक्स ऑफिस हिट पर टिकी हुई हैं। अक्षय की फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट की घोषणा भी कुछ समय पहले ही की गई है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली हैं। इसके बाद अब अक्षय और परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। यह फिल्म भी इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि अब जल्द ही अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला टूट सकता है।
Akshay Kumar Starrer The Great Indian Rescue Release Date out (Credit-IMDb)
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput की याद में रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट किया रोमांटिक VIDEO, चिढ़ गए सोशल मीडिया यूजर्स
इस दिन रिलीज होगी अक्षय-परिणीति की फिल्म
अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ फिल्म में एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले फिल्म ‘केसरी’ में दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आई थी। फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ इसी साल 5 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम पहले कैप्सूल सिंह रखा गया था, हालांकि मेकर्स ने इसका नाम बदलकर द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू रखने का फैसला किया है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन रह सकता है।
फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। वहीं अक्षय कुमार बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म ओएमजी 2, द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू और बड़े मियां छोटे मियां के साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करना चाहते हैं। हालांकि ओएमजी 2 के साथ ही गदर 2 और एनिमल जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। जिस कारण से मेकर्स फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चिंता में बने हुए हैं।
