Akshay wants to make Hera Pheri 3, Awara Pagal Deewana 2 and Welcome 3: कोरोना वायरस महामारी की वजह से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा था। बड़े-बड़े अभिनेताओं की फिल्में डब्बे में बंद थीं, जिनको 2 सालों तक थिएटर की स्क्रीन नसीब न हो सकी। जब इन फिल्मों ने थिएटर में कदम रखने का सिलसिला शुरू किया तो इन्हें दर्शक नसीब नहीं हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कोरोना से पहले लगातार सिनेमाघरों में हिट फिल्में डिलीवर कर रहे थे लेकिन कोरोना के बाद उनकी फिल्में भी सिनेमाघरों में पानी मांगती दिख रही हैं। अक्षय कुमार ने लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से निजात पाने के लिए अपनी कुछ सुपरहिट फिल्मों की अगली कड़ी को दर्शकों के सामने पेश करने का फैसला लिया है। ये लिस्ट में हेरा फेरी 2, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 के नाम शामिल हैं, जिनकी शूटिंग का प्लान अक्षय कुमार ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के साथ मिलकर बना लिया है।
Akshay Kumar ने फ्लॉप होते करियर को बचाने के लिए थामा Hera Pheri, Awara Pagal Deewana, और Welcome निर्माता का हाथ!!
एक सूत्र ने पिंकविला से बात करते हुए बताया है, 'अक्षय कुमार ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला से पिछले कुछ दिनों में कई सारी मीटिंग्स की हैं। वो इन तीनों फिल्मों की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। अक्षय कुमार मानते हैं कि हिन्दी दर्शक बड़ी मसाला एंटरटेनर्स के लिए थिएटर में जरूर आएंगे। वो अपनी हेरा फेरी 2, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 के लिए 3 बड़े डायरेक्टर्स भी तलाश रहे हैं। अक्की जल्द ही फिरोज के साथ मिलकर इन तीनों फिल्मों का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।'
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
हेरा फेरी 2, आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 के साथ-साथ अक्षय कुमार के खाते में हाउसफुल 4, बड़े मियां-छोटे मियां और जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्में हैं। अक्षय कुमार इन दिनों एक हिट फिल्म की तलाश में हैं क्योंकि लगातार फ्लॉप होती फिल्मों की वजह से निर्माताओं का भरोसा उनसे उठता जा रहा है। आपके अनुसार अक्की की इन अपकमिंग फिल्मों में से कौन सी मूवी दर्शकों के दिलों को छू जाएगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
