Housefull 5 Poster: दिवाली पर धमाका करेंगे अक्षय कुमार, हाउसफुल 5 में इस बार कॉमेडी का डोज होगा डबल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 30, 2023, 01:00 PM IST

Housefull 5: अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 का पोस्टर शेयर कर दिया है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि दिवाली पर धमाल होगा दोगुना। हाउसफुल का पांचवां पार्ट रिलीज होने वाला है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Housefull 5: प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने प्रॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 की अनाउसमेंट कर दी है। हाउसफुल कॉमेडी फ्रेचाइजी फिल्म है। हाउसफुल पहली ऐसी फिल्म है जिसका पांचवां पार्ट रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हाउसफुल 5 का पोस्टर शेयर किया है। हाउसफुल 5 में मजा होगा पांच गुना। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट कर रहे हैं। हाउसफुल 5 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

End of Feed