टीवी की दुनिया के जाने-माने एक्टर एजाज खान ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक भी काफी फिल्मों में काम किया है और खूब नाम कमाया है। एजाज खान को लोग कंट्रोवर्सी किंग के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि हर महीने उनका नाम किसी ना किसी विवाद से जुड़ जाता है। अगर ताजा खबर की बात करें तो एजाज खान को लोग इंटरनेट पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उनका नया गाना ओ यारा कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ, जिसमें उनके कुछ बोल्ड सीन्स और किसिंग एक्ट है। लोग एजाज को इस गाने की वजह से टारगेट कर रहे हैं और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एजाज खान ने इस ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों के सामने अपने पक्ष की बात रखी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "पैसा लगता है वीडियो बनाने में...", Purav Jha ने वीडियो डिलीट विवाद पर जताया दुख, YouTube को दी सलाह
"डायरेक्टर ने मेरे से किस...",O Yaara Song Kissing Controversy पर Ajaz Khan ने तोड़ी चुप्पी
Ajaz Khan ने दिया ट्रोल्स को जवाब
एजाज खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ट्रोल्स को जवाब देते नजर आ रहे हैं। एजाज खान ने बोलते दिख रहे हैं, "आज पूरा हिन्दुस्तान हम पर फतवा लगा रहा है कि हमने किस कर लिया है। इतना तो लोगों को ज्ञान होगा कि कोई भी काम इंसान से डायरेक्टर करवाता है। हमने गालियां मत दो, हम पर फतवे ना लगवाओ। ये है वो डायरेक्टर जिसने हमसे किस करवाया है। शादाब अब आप ही बताओ..." इसके बाद शादाब कहते हैं, "भाई मजे तो सब ले रहे हैं, वीडियो तो सब देख रहे हैं। लोगों को मजे आ रहे हैं, जिस कारण ही कमेंट कर रहे हैं। हमने एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई है, जिसमें रोमांस है तो ऐसे में किस तो होना ही है। ये म्यूजिकल शॉट ड्रामा है। हम ऐसे प्रोजेक्ट घर पर रखने के लिए थोड़े ही बना रहे हैं, एंटरटेनमेंट के लिए बना रहे हैं।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "पवन भैया से पूछना जरूरी नहीं समझा...", Vishal Singh ने उतारा Purav Jha के चेहरे से नकाब!!
एजाज खान वीडियो का अंत ये कहकर करते हैं कि चलो कोई बात नहीं लोग हमसे नाराज हो लें लेकिन कम से कम प्रोड्यूसर के तो पैसे निकल गए ना। हमें इसी बात की खुशी है। वैसे आपको क्या लगता है कि क्या किस करने का मुद्दा इतना बड़ा हो सकता है कि एक्टर के खिलाफ फतवा जारी हो जाए? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
