छोटी सी उम्र में युग देवगन के हाथ लगी ये हॉलीवुड फिल्म, पापा अजय देवगन संग मचाएंगे धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2025, 04:31 PM IST

Ajay Devgn Work With Son Yug: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने बेटे युग देवगन (Yug Devgn) के साथ पहली बार फिल्मों में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में बाप और बेटे की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। तो चलिए जानते हैं फिल्म का नाम और बाकी डिटेल्स।

Ajay Devgn Work With Son Yug: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने फिल्म रेड 2 (Raid 2) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। अजय देवगन की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म के अलावा अजय देवगन अपने परिवार को लेकर भी सुर्खियों में हैं। अभी कुछ दिनों पहले अजय देगवन की बेटी न्यासा (Nysa Devgn) से बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल उठे थे, जिसका जवाब देते हुए काजोल (Kajol) ने कहा था कि अभी तक बेटी ने इसको लेकर मन नहीं बनाया है। न्यासा देवगन के बाद अब अजय देवगन के लाडले युग देवगन (Yug Devgn) सुर्खियो में आ गए हैं। युग देवगन का नाम एक हॉलीवुड फिल्म से जुड़ रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन और युग साथ काम करने वाले हैं।

Ajay Devgn Work With Son Yug

इस फिल्म से जुड़ा युग देवगन का नाम

अजय देवगन और काजोल के बेटे युग देवगन इन दिनों एक खबर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। युग देवगन हॉलीवुड की मशहूर फिल्म कराटे किड: लीजेंड्स (Karate Kid: Legends) के हिंदी वर्जन में अपनी आवाज दी है। इस फिल्म से युग देवगन के पिता अजय देवगन का भी नाम जुड़ रहा है। फिल्म में अजय देवगन ने जैकी चैन (Jackie Chan) के किरदार मिस्टर हान को अपनी आवाज दी है तो वहीं युग ने ली फॉन्ग (Li Fong) को आवाज दी। इसी के साथ अजय देवगन पहली बार अपने बेटे युग के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

End of Feed