Ajay Devgn की अपकमिंग मूवी को मिला टाइटल, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप!!

Ajay Devgn Upcoming film: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म चर्चा में है। रोहित जुगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म का नाम ‘सूर्य प्रकाश’ बताया जा रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...

Ajay Devgn Upcoming film: बॉलीवुड के स्टार एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार फिर दर्शकों को डर और रहस्य से भरी दुनिया में ले जाने वाले हैं। उनकी नई हॉरर-थ्रिलर फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है। रोहित जुगराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम अब ‘सूर्य प्रकाश’ बताया जा रहा है। इससे पहले इसे ‘गृह प्रवेश’ नाम से जाना जा रहा था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Krishna Mukerji Last Rites: रानी मुखर्जी की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे, शोक में डूबा परिवार)

ajay devgn new movie

क्या है अजय देवगन की मूवी का नाम? (pic credit-instagram)

क्या है अजय देवगन की मूवी का नाम?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन की मूवी का नाम ‘सूर्य प्रकाश’रखा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी गरुड़ पुराण से प्रेरित है। गरुड़ पुराण एक प्राचीन संस्कृत ग्रंथ है, जिसमें भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच संवाद बताया गया है। फिल्म में हॉरर के साथ रहस्य और सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है और नवंबर तक चलने की उम्मीद है। मेकर्स इसे 2027 की दूसरी छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को पैनोरमा स्टूडियोज के कुमार मंगत और अभिषेक पाठक, अजय देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर बना रहे हैं। अजय देवगन और पैनोरमा स्टूडियोज इससे पहले ‘दृश्यम’, ‘रेड’ और ‘शैतान’ जैसी फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं।

End of Feed