Ajay Devgn अब Chauhaan बनकर मचाएंगे धमाल, कारगिल में शुरू हुई शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 10, 2026, 02:13 PM IST

Chauhaan Shooting Update: ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) की चर्चा के बीच अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी अगली फिल्म चौहान (Chauhaan) की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

Chauhaan Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है। फिल्म दृश्यम 3 एक के बाद एक कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी बीच अभिनेता ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। उनकी आने वाली फिल्म ‘चौहान’ (Chauhaan) खबरों में है। इस फिल्म को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म का ये अपडेट शूटिंग से जुड़ा हुआ है। तो चलिए जानते हैं क्या नया खुलासा हुआ है।

Chauhaan Shooting Update

अजय देवगन की फिल्म चौहान को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। (Image Source: Chauhaan Movie)

‘चौहान’ की शूटिंग को लेकर आया अपडेट

एक्टर अजय देवगन की फिल्म चौहान एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अजय देवगन फिल्म चौहान की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच गए हैं। पोर्टल को एक सोर्स ने बताया, 'अजय देवगन कारगिल में ‘चौहान’ की शूटिंग कर रहे हैं। वो कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे और शूटिंग शुरू भी कर चुके हैं। इस खूबसूरत शहर में फिल्म के कुछ अहम सीन शूट किए जाएंगे। मेकर्स ने पहले ही जरूरी परमिशन ले ली थी और शूटिंग बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके, इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी की है।' सोर्स ने आगे बताया, 'कारगिल में काफी ठंड है और यहां का मौसम ‘चौहान’ के सीन को असली जैसा दिखाने में जरूर मदद करेगा।' अजय देवगन कई दशकों बाद लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले एक्टर ने साल 2003 में जे. पी. दत्ता की वॉर फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ (LOC: Kargil) के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में शूटिंग की थी।

End of Feed