अजय देवगन की Golmaal 5 की कहानी लीक!! 'धमाल' फॉर्मूला भुनाएंगे रोहित शेट्टी

Golmaal 5 Story LEAKED: रोहित शेट्टी ने कुछ दिनों पहले ही आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया था कि उन्होंने अजय देवगन स्टारर गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और शरमन जोशी जैसे कलाकार भी होंगे, जिनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। फिल्म गोलमाल 5 के ऐलान के साथ ही इसकी कहानी को लेकर भी बड़ी जानकारी लीक हो गई है।

Golmaal 5 Story LEAKED: डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी सबसे सफल कॉमेडी मूवी सीरीज गोलमाल की 5वीं कड़ी शुरू कर दी है, जिसका इतंजार दर्शकों को बेसब्री से था। फिल्म गोलमाल 5 में अजय देवगन, श्रेयस तलपड़े, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर जैसे कलाकार तो दिखाई देंगे ही, इसके साथ-साथ मूवी में अक्षय कुमार और शरमन जोशी जैसे एक्टर्स के भी अहम रोल होंगे। रोहित शेट्टी ने मूवी की शूटिंग शुरू करते समय एक वीडियो शेयर किया, जिससे उन्होंने गोलमाल 5 का ऐलान किया और फैंस के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी। फिल्म गोलमाल 5 के ऐलान के साथ ही दर्शकों के बीच में ये सवाल उठने लगा कि इतनी शानदार स्टारकास्ट के साथ रोहित शेट्टी क्या कहानी पेश करेंगे? फैंस को इस सवाल का जवाब मिल भी गया है क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गोलमाल 5 की कहानी लीक हो गई है। (इसे भी पढ़ें: क्रिकेट में धुरंधर बनना चाहते थे आदित्य धर, नेपोटिज्म ने तोड़ दिया था डायरेक्टर का सपना)

Golmaal 5

Image Source: Social Media

क्या है गोलमाल 5 की कहानी:

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि गोलमाल 5 की क्या है तो बता दें कि रोहित शेट्टी इस बार अपने गैंग के साथ एक खजाने की तलाश में निकलेंगे। इस तलाश के दौरान इन सभी के साथ कुछ ऐसे-ऐसे इवेंट होंगे, जिनकी वजह से दर्शकों को हंसी आएगी। इस टेजर हंट कहानी को रोहित शेट्टी गोलमाल ट्रेड मार्क से परोसेंगे ताकि दर्शकों के चेहरों पर मुस्कुराहट आए। (इसे भी पढ़ें: Maatrubhumi: दांव पर लगा है सलमान खान का करियर, टाइटल में बदलाव के बाद 40 दिन तक फिर से शूट होगी फिल्म)

जब से गोलमाल 5 का बेसिक स्टोरी आइडिया लीक हुआ है तब से कई लोग ये कह रहे हैं कि रोहित शेट्टी धमाल सीरीज को अपने अंदाज में बनाने जा रहे हैं। धमाल सीरीज की कहानी भी इसी बेसिक आइडिया पर टिकी हुई है कि सभी लोग एक खजाने के पीछे भाग रहे हैं ताकि वो अमीर बन पाएं। अब रोहित शेट्टी इस आइडिया को किस अंदाज में पेश करेंगे, ये देखना दिलचस्प रहेगा क्योंकि इसमें कुछ खास नया नजर नहीं आ रहा है।

End of Feed