Daman Trailer : अजय देवगन ने लॉन्च किया 'दमन' का ट्रेलर, सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है ये फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 14, 2023, 12:06 AM IST

Daman Trailer Released: उड़िया फिल्म दमन का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के हिंदी वर्जन का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद इसे हिंदी में डब करने की मांग की जा रही थी।

Daman Trailer Released: एक्टर बाबूशान मोहांती की फिल्म दमन का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये एक उड़िया फिल्म है जिसे ओडिशा के थिएटर्स में 3 नवंबर को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने ओडिशा के सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। सभी राज्यों में फिल्म के हाउसफुल शोज को देखते हुए इसे अलग-अलग भाषा में रिलीज करने का ऐलान किया गया था। इस फिल्म को हिंदी में डब कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ये फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दमन को विशाल मौर्य और देवी प्रसाद लेंका ने निर्देशित किया है।

daman

daman

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत बाबूशान के साथ होती है, जो फिल्म में डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में एक डॉक्टर की परेशानी को दिखाया गया है कि जहां स्वास्थ्य सेवा केंद्र नहीं होने की वजह से लोगों का इलाज करने में कितनी कठिनाइयां आती है। गांव के दुर्गम इलाके के लोग किसी बीमारी को कैसे भूत प्रेत और अंधविश्वास का नाम दे देते हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है।

End of Feed