Ajay Devgn के जुहू वाले बंगले पर BMC का नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

अजय देवगन इन दिनों ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनके जुहू स्थित बंगले पर बीएमसी ने सलून और स्पा के प्रस्तावित काम को लेकर स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किया है।

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ (Drishyam The Conclusion) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अब एक और खबर ने उनका ध्यान खींच लिया है। दरअसल, मुंबई के जुहू स्थित उनके बंगले को लेकर बीएमसी ने स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी में सलून और स्पा शुरू करने की तैयारी चल रही थी, जिस पर कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मां काली राक्षसों का नाश करती हैं...' Govinda की पत्नी सुनीता ने इशारों में कह दी बड़ी बात)

Ajay Devgn Juhu Bungalow

अजय देवगन के जुहू वाले बंगले पर BMC का नोटिस (pic credit-instagram)

बीएमसी का एक्शन

बीएमसी के -वेस्ट वार्ड का कहना है कि इस जगह के व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए जरूरी अनुमति नहीं दी गई थी। अधिकारियों ने बंगले के मालिकों से इससे जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे थे। जब ये कागजात पेश नहीं किए गए, तो बीएमसी ने काम रोकने की नोटिस जारी कर दी। अजय देवगन के परिवार ने इस मामले में जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा है। जिस प्रॉपर्टी को लेकर यह मामला है, वह मुंबई के जेवीपीडी स्कीम में एनएस रोड नंबर 11 पर स्थित प्लॉट एस-10 का करीब 7,802 वर्ग फीट का बंगला है। यह बंगला कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के अंदर है। विवाद बंगले को किराए पर देने को लेकर नहीं, बल्कि वहां सलून और स्पा जैसे व्यावसायिक काम शुरू करने को लेकर है। सोसाइटी के लोगों ने ग्राहक आने-जाने, पार्किंग, सुरक्षा और शोर को लेकर भी चिंता जताई है।

End of Feed