शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में से एक है। एक्टर हर फिल्म के लिए लगभग 150 से 250 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि किंग खान का रिकॉर्ड अजय देवगन ने तोड़ दिया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन ने एक कैमियो रोल के लिए मोटी फीस वसूली थी। आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म थी और एक्टर ने कितनी फीस ली थी।
Ajay Devgn
बता दें 2019 में अजय देवगन ने एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में 8 मिनट की भूमिका के लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। ये सबसे ज्यादा मंहगे कैमियो में से एक बताया जाता है। यह 4.35 करोड़ रुपये प्रति मिनट के हिसाब से हुआ है। एसएस राजामौली ने आरआरआर बनाई थी। जूनियर एनटीआर और राम चरण इस फिल्म में लीड रोल में नजर आए थे। आलिया भट्ट और श्रेया सरन भी इस फिल्म नजर आई थी। वही इस फिल्म में अजय देवगन का केवल आठ मिनट का कैमियो था, लेकिन उनकी फीस सबसे ज्यादा थी।
कितने चार्च करते हैं फीस
2020 के बाद से अजय देवगन की लगभग सभी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। जिसमें दृश्यम 2, रेड 2 और सिंघम अगेन जैसी फिल्में शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर ने रेड 2 और औरों में कहां दम था जैसी छोटी फिल्मों के लिए 20 करोड़ रुपये लिए थे। जबकि सिंघम अगेन जैसी बड़ी फिल्मों के लिए 40 करोड़ रुपये या उससे अधिक की फीस लिए थे। चिरंजीवी ने 1990 में एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। जिसके बाद से स्टार्स की फीस में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई।
